उपचुनाव के बहाने निपटाने की कसरत
पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के नतीजे आ गये हैं। भाजपा प्रत्याशी ले. जन. तेजपाल सिंह रावत ने अपने राजनैतिक गुरु और कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रावत (महाराज) को 4,496 मतों से शिकस्त दी। लेकिन संसदीय क्षेत्र के चार जिलों में से तीन, देहरादून, चमोली और रुद्रप्रयाग में तथा 19 विधानसभा क्षेत्रों में से 10 में [...]
वैमनस्य फैला रहे हैं नित्यानन्द स्वामी
भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी ने एक बार फिर अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया। लगभग छः-सात साल बाद पहाड़ विरोध की उनकी सोच फिर दिखायी दी है। पिछली 5 दिसम्बर को काशीपुर में राज्य की स्थाई निवास प्रक्रिया को उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिये खतरा ही बता दिया। उन्होंने [...]
छुट्टी हो तो ऐसी
गैर संवैधानिक तरीके से बने उत्तराखंड में संविधान की धज्जियां उड़ाये जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। जब संविधान बनाने वाली विधायिका ही इसमें बेशर्मी से शामिल हो तो फिर दूसरे लोग क्या कर सकते हैं ? 26 नवम्बर 2007 को राज्य की विधानसभा में अनोखा नजारा देखने को मिला। 21 नवम्बर से विधान सभा [...]
मुख्यमंत्री अब करने लगे हैं लोक लुभावन घोषणायें….
मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी अब लोक लुभावन घोषणाओं पर उतर आये हैं। किसानों को बिजली की पेनाल्टी की माफी, सचिवालय में संविलयन की मांग कर रहे संबद्ध कर्मचारियों को तोहफा, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के चिन्हीकरण और उनके कल्याण का फैसला, जमीन की कीमतों में इजाफा रोकने के लिये इमारतों की ऊँचाई को बढ़ाने की मंजूरी [...]
शर्मशार हुआ स्वामी श्रद्धानन्द का गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय
दिल्ली विश्वविद्यालय और रवीन्द्र नाथ टैगोर द्वारा स्थापित शांति निकेतन के बाद अश्लील सीडी का एक मामला पिछले दिनों प्रख्यात समाज सुधारक स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती द्वारा 105 वर्ष पूर्व में हरिद्वार में स्थापित गुरुकुल कांगड़ी में भी हुआ। गत 21 अगस्त को विश्वविद्यालय परिसर में तब अफरातफरी का माहौल छा गया, जब कुलपति प्रो. स्वतंत्र [...]
छात्रसंघ के रणबाँकुरों से थर्रायी दून घाटी
छात्र राजनीति में बढ़ती गुंडागर्दी पर गत 7 सितम्बर को सर्वोच्च न्यायालय ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर विश्वविद्यालय, महाविद्यालय परिसरों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव पर दो छात्रों ने याचिका दायर कर कहा था कि चुनाव से पहले ही विश्वविद्यालय परिसर का माहौल बिगाड़ [...]
अब विवेकाधीन कोष पर रोक लगने के दुष्परिणाम दिख रहे हैं
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के कथित दुरुपयोग के आरोपों के चलते भयभीत पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री भुवनचंद्र खंडूरी ने अब अपने विवेक से मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से कोई राहत न देने का फैसला किया है। पिछली सरकार से कुछ अलग हटकर कार्य करने के निर्णयों से कई बार अहित भी [...]
आपकी टिप्पणीयाँ