अब आशा की किरण देख रहे हैं मल्ला दानपुर के ग्रामीण
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान व राष्ट्रीय बंधुआ मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष स्वामी अग्निवेश ने उत्तराखंड के मुख्य मंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को पत्र लिख कर अनुरोध किया है कि वे बागेश्वर जिले के सौंग क्षेत्र में बनाई जा रही जलविद्युत परियोजना को जनहित में तत्काल निरस्त करें। पत्र की प्रतियाँ केन्द्रीय जल संसाधन [...]
जन प्रतिनिधियों द्वारा मँझधार में छोड़ दिये जाने के बावजूद डटे हैं ग्रामीण
कड़ाके की ठंड के बीच मल्ला दानपुर के ग्रामीण अपना नैसर्गिक हक बचाये रखने के लिये सौंग में खुले आसमान के नीचे धूनी जला कर धरने व आमरण अनशन में बैठे हैं। उनकी एक ही माँग है- उत्तर भारत हाइड्रो पावर प्रा. लि. द्वारा सरयू नदी पर बनाई जा रही जल विद्युत परियोजना निरस्त हो। [...]
अभी लड़ने से थके नहीं दानपुर के ग्रामीण
सरयू नदी में बनाई जा रही जल विद्युत परियोजना के विरोध में मल्ला दानपुर में आमरण अनशन पर बैठे छः आन्दोलनकारियों को पुलिस ने उठा कर जिला अस्पताल, बागेश्वर में भर्ती करवा दिया है। लेकिन उनका अनशन अस्पताल में भी जारी है। उधर सौंग में भी चार लोग अनशन पर बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना [...]
बौरारो की जनता के सामने लड़ने के अलावा कोई चारा नहीं बचा
सरकार बदलते ही सोमेश्वर विधान सभा क्षेत्र के बौरारो घाटी की उपेक्षा होने लगी है। जनता को विवश होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है और 15 जनवरी से आमरण अनशन करने का फैसला किया गया है। राज्य बनने के बाद भी अब तक की सरकारें बिना संघर्ष के जनहित के कार्य नहीं करतीं। [...]
‘ग्रामीण विकास का मतलब है ग्रामीण उद्योगों का विकास’
[58 वर्षीय आनन्द बल्लभ जोशी से मेरी मुलाकात ‘माँ सरस्वती उपासना मंदिर प्रणाम’ में 7 जनवरी 2007 को हुई थी। यहीं आपका आवास भी है और कर्मभूमि भी। पत्नी प्रेमा बहन जोशी, दो पुत्र नामेश और नामवेश। व्यवस्थित और संतुलित जीवन। गांधी दर्शन से प्रभावित पति-पत्नी बचपन से ही सामाजिक कार्यों से जुड़ गये। ‘सरस्वती [...]
शिमायल में सौन्दर्य है, मगर पानी नहीं
अंधेरा घिर आया था जब हमारी टीम शिमायल पहुँची। हमारे मेजबान हेम चन्द्र कपिल के घर के बच्चे हमें पानी पिलाने लगे। हमने एक बच्चे से एक बाल्टी पानी भर कर रख देने को कहा। लेकिन वह खाली बाल्टी ले आया। तब मालूम पड़ा कि गाँव में पानी की बड़ी समस्या है। नजदीक में कोई [...]
आपकी टिप्पणीयाँ