जमीन बेचने को वे हजारों पेड़ काट सकते हैं
पिछले दिनों नैनीताल के नजदीक के गाँवों में घूमते हुए यह समझ में आया कि बाहर से ही लोग यहाँ आकर जमीनें नहीं खरीद रहे हैं, बल्कि गाँवों में भी दलालों की एक फौज तैयार हो गई है, जो बाहर से आने वालों को पकड़ कर जमीनें बेच रही है। यह भी उल्लेखनीय है कि [...]
यदि आप वोट न देना चाहें
यदि आप को लगता है कि चुनाव में खड़ा कोई भी उम्मीदवार ऐसा नहीं है, जिसके ऊपर विश्वास कर उसे जिताना चाहें तो आप ‘मत देने से इन्कार’ अधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस अधिकार के लिये आप जब वोट देने जायें तो वहाँ बैठे चुनाव अधिकारी से फार्म 49 ओ माँगें। इसे देने [...]
कई यादगार फिल्में देखीं इस बार
‘युगमंच’ और ‘जन संस्कृति मंच’ द्वारा नैनीताल में 30 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक ‘प्रतिरोध का सिनेमा 3’ का आयोजन किया गया। इस बार का फिल्म महोत्सव फिल्म निर्देशक मणि कौल, नाट्यकर्मी गुरुशरण सिंह तथा कवि कुबेरदत्त की याद में था। फिल्मोत्सव का उद्घाटन करते हुए कवि मंगलेश डबराल ने कहा कि भूमंडलीकरण के दौर [...]
वे सवाल हमेशा के लिये अनुत्तरित रह गये : विनीता यशस्वी
मैं नैनीताल समाचार के कम्प्यूटर पर ‘गौर्दा’ की एक कविता टाइप कर रही थी। ‘गिरदा’ और ‘गौर्दा’ के बीच फर्क न मालूम होने के कारण मैंने हरीश पंत जी से पूछा- मैं जिनकी कविता टाइप कर रही हूँ, क्या यही हैं जो बाहर बैठे हैं ?’’ पंत जी ने कहा- नहीं ! गौर्दा मेरे परनाना [...]
उत्तराखंड पुलिस दबा रही है ‘ऑनर किलिंग’ का मामला
चन्द्रावती महाविद्यालय काशीपुर में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा मीना गोला की 4 अक्टूबर 2009 को रहस्यमयी ढंग से हुई मृत्यु को लेकर पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाही न किये जाने से तमाम कोशिश कर चुके मीना के साथी अब देहरादून के गांधी पार्क में अनशन कर रहे हैं। मीना गोला स्वतंत्र खयालों की युवती [...]
ऐसे बनती हैं नावें नैनीताल की !
चप्पू वाली नावें नैनीताल की पहचान हैं। इन नावों का इतिहास जितना रोचक है, उतनी ही रोचक हैं इन नावों को बनाने की विधि। नावों को बनाने के लिये तुन की लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। तुन की लकड़ी लोचदार होती है, बहुत हल्की होने के कारण पानी में आसानी से तैरती है और [...]
नैनीताल में पहली बार एक फिल्म समारोह सम्पन्न हुआ
नवम्बर का पहला सप्ताह नैनीताल में फिल्म और छायाचित्रों के लिये यादगार रहा। नगर में हो रहे फिजूलखर्च और आलीशान शरदोत्सव के बीच ही यहाँ 7-8 नवम्बर 2009 को पहली बार एक फिल्म उत्सव का आयोजन किया गया। नैनीताल में यह अपनी तरह का पहला आयोजन था जिसे एन.एस. थापा और नेत्र सिंह रावत को [...]
शादी की संस्कृति और विकास की विसंगतियाँ
लम्बे समय के बाद नैनीताल समाचार और राजहंस प्रेस में एक साथ दो दिन के लिये ताला लगा होगा। मौका था हमारे सहकर्मी सुनील रौतेला की शादी का। हालाँकि अंतिम समय तक भी यह असमंजस बना रहा कि किस तरह उसके गाँव रौतेलाजाख जाया जाये। अन्ततः मैं, देउपा जी, खिमदा और अन्वित संपादक जी के [...]
क्या सचमुच इतना पैसा खर्च कर दिया गया है नैनीताल पर ?
लोक निर्माण विभाग द्वारा ‘नैनीताल समाचार’ को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दी गई सूचना से पता चलता है कि वित्तीय वर्ष सन् 2006-07 में नैनीताल नगर में ईस्ट लैगन मार्ग, ओसले मार्ग, साउथ माल के रखरखाव, पैरापिट मरम्मत, रेलिंग मरम्मत, पेंट, चौराहे का सुधार, पुलिया विस्तार व अरोमा होटल से काशीपुर हाउस जंक्शन [...]
कौन कहता है कि गौरव नहीं रहा…..
3 दिसम्बर दिन में 11.45 बजे हरीश पंत जी का पंतनगर से फोन आया। घबरायी सी आवाज में उन्होंने बताया कि ‘एक बहुत बुरी खबर है।’ मैंने पूछा कि ‘क्या हुआ ? सब ठीक है न’, उन्होंने कहा ‘गौरव नहीं रहा।’ मुझे कुछ समझ नहीं आया इसलिये मैंने पूछ लिया कि ‘कौन गौरव ?’ उन्होंने [...]
आपकी टिप्पणीयाँ