मानवता के विकास के लिये वैज्ञानिक मानसिकता जरूरी है
महादेवी वर्मा सृजन पीठ, रामगढ़ (नैनीताल) में वैज्ञानिक मानसिकता और हिंदी लेखन’ पर गंभीर विचार-विमर्श के लिए 26 व 27 मार्च 2012 को एक दो-दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी का आयोजन विज्ञान तथा प्रोद्योगिकी विभाग (भारत सरकार) की स्वायत्त संस्था विज्ञान प्रसार, विज्ञान एवं आद्योगिक अनुसंधान परिषद् के राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं सूचना [...]
बहुत बड़ा शून्य छोड़ गया है डॉ. डी. डी. शर्मा का निधन
16 मार्च को पद्मश्री डॉ. डी.डी. शर्मा का 87 वर्ष की आयु में देहान्त होने से देश ने एक उद्भट भाषाविद खो दिया। 24 अक्टूबर 1924 में नैनीताल जिले की नौकुचियाताल झील के निकट जंगलिया गाँव में पैदा हुए देवीदत्त शर्मा अपने पाँच भाइयों में चौथे नम्बर के थे। तीन वर्ष की उम्र में उनके [...]
आशल-कुशल : 01 अप्रेल से 14 अप्रेल 2012
कड़ाके की सर्दी खत्म होने ओर होली का त्योहार निपट जाने के बाद पहाड़ों पर मौसम सुहावना हो गया है, मगर उत्तराखंड में राजनीति की गर्मी शुरू हो गई। मार्च का महीना राजनीतिक उथल-पुथल का रहा। चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा और कांग्रेस के अन्दरुनी झगड़े खुल कर सामने आ गए। भाजपा के लिये [...]
इसलिये जरूरी है कि विमान कम्पनी बचे …..
मान लीजिए सरकार इस कंपनी को वित्तीय सहायता देकर डूबने से बचा लेती है। परंतु इस बाजार पर शोध करने वाले कई महीनों से कह रहे हैं कि ये कंपनी दिवालिया है, इसमें अपने पाँव पर खड़े रहने की कूवत ही नहीं है या कहें कि अपने पंखों पर उड़ते रहने की ताकत नहीं है। [...]
परेशान जनता को बहला रहा है वन विभाग
बंदरों को मारने की मिलेगी अनुमति-’’बंदरों से परेशान लोगों को यह खबर राहत पहुँचा सकती है, शासन ने जानमाल के साथ सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने वाले बंदरों को मारने की अनुमति देने का फैसला किया है। ’’ (अमर उजाला, 4 मार्च, 2012)। नहीं रहेगा भालू गुलदार का डर- ’’गुलदार, भालू ओर हाथी समेत अन्य जंगली [...]
जन संघर्षों से सीधा जुड़ा इस बार का उमेश डोभाल समारोह
मंदाकिनी घाटी के हृदयस्थल अगस्त्यमुनि में आयोजित 22वाँ उमेश डोभाल स्मृति समारोह विशिष्ट रहा। तामझाम से दूर नितान्त सादगी से भरा यह कार्यक्रम सही मायनों में मंदाकिनी घाटी में सिंगोली-भटवाड़ी जलविद्युत परियोजना की मार झेल रहे सैकड़ों लोगों के दर्द को समझने की एक ईमानदार कोशिश थी। 24 मार्च इस समारोह की शुरूआत स्थानीय भ्रमण [...]
समाचार की होली के पच्चीस साल
नैनीताल समाचारके पटाङण की होली बैठक इस 6 मार्च को अपनी रजत जयंती से भी आगे निकल गई। यह समाचार की होली का पच्चीसवाँ नहीं, छब्बीसवाँ साल था…. पिछले साल गिरदा के देहान्त के बाद 18 मार्च को सम्पन्न हुई पहली होली में, उसकी अनुपस्थिति में हम इतने हक्के-बक्के और असहाय जैसे रहे कि होली [...]
राजनीतिक अस्थिरता के कारण मुद्दे पीछे छूट रहे हैं
उत्तराखंड में हालिया सम्पन्न चुनावों में अस्पष्ट जनादेश के बीच सत्ता हथियाने को भाजपा और कांग्रेस की भीतरी व बाहरी नुराकुश्ती ने इस नवोदित पर्वतीय राज्य में राजनैतिक अस्थिरता को और अधिक बढ़ा दिया है। सरकार बनाने और मुख्यमंत्री की कुर्सी हथियाने के इस संग्राम में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उत्तराखंड राज्य के [...]
आपदा उनके लिये अय्याशी बनी
प्रफुल्ल चन्द्र पन्त सितम्बर 2010 को हुई अतिवृष्टि से अल्मोड़ा जनपद बुरी तरह प्रभावित हुआ था। जनपद मुख्यालय के निकट के ही बल्टा और देवली ग्राम में कई परिवार काल कवलित हो गए । अल्मोड़ा को देश के अन्य भागों से जोड़ने वाला मुख्य मोटर मार्ग एन.एच 87 इतना क्षतिग्रस्त हो गया कि आज तक [...]
जल विद्युत परियोजनाओं का दंश झेल रही है मंदाकिनी घाटी
उत्तराखंड में बन रही जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण पर रोक लगा इनकी पुनर्समीक्षा नहीं की गई तो पहाड़ वीरान हो जायेंगे और एक बड़ी आबादी को विस्थापित होना पड़ेगा। बाँध कम्पनियों द्वारा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जिस तरह भारत सरकार से स्वीकृति लेकर जोर जबर्दस्ती इनका निर्माण किया जा रहा है, वह खतरनाक [...]
आपकी टिप्पणीयाँ