सुनहरा कुछ भी नहीं है इस बजट में
12 मार्च को सदन में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा पेश वर्ष 2011-12 के बजट में कुल अनुमानित वार्षिक बजट 19366.91 करोड़ रुपये में से योजनागत मद में मात्र 6564.29 करोड़ ही रखे गये हैं। बाकी 12802.62 करोड़ रुपये गैर योजनागत मद में हैं। यानी बजट का लगभग दो तिहाई खर्च इस शासन-प्रशासन को चलाने के [...]
उनके ब्रह्मास्त्रों की तो आज ज्यादा जरूरत है
दामोदर जोशी ‘देवांशु’ गिरदा के लिए यह कहने में अतिशयोक्ति नहीं होगी कि गिरदा अपने समय के एक सम्पूर्ण युग थे। उनके निधन से एक युग का ही अवसान हो गया है। डॉ. शेखर पाठक के साथ ‘हमारी कविता के आँखर’ हो या दुर्गेश पन्त के साथ ‘शिखरों के स्वर’, भारत और नेपाल की संस्कृतियों [...]
उनके परिवार को लेकर यह चुप्पी क्यों ?
गिर्दा को परलोक गए आठ महीने से ऊपर हो गये हैं। नैनीताल समाचार के अलावा कई अन्य पत्र-पत्रिकाओं में उन पर श्रद्धांजलि लेख अभी तक पढ़ने को मिल रहे हैं। कुछ एक पत्रिकाओं में उन पर कवितायें भी छपी हैं। गौर करने वाली बात यह है कि गिर्दा से अपनी नितान्त करीबी घोषित करने वाले [...]
गोविन्द वन्य जीव विहार तस्करों के निशाने पर
सीमान्त जनपद उत्तरकाशी के अन्तर्गत हिमांचल प्रदेश की सीमा से लगा हुआ गोविन्द वन्य जीव पशु विहार में कथियान के जंगल एवं जाख बीठ में जंगली पशुओं की तस्करी जारी है। यहाँ अन्तर्राष्ट्रीय वन्य जीव तस्करों का गिरोह कई वर्षों से अपनी पैठ बनाये हुए हैं। विभागीय अधिकारी खानापूर्ति के लिए गिरफ्तारी भी करते ही [...]
मनियारस्यूँ के निवासियों का धैर्य चुक गया है
मनियारस्यूँ पूर्वी व पश्चिमी पट्टियों की सीमाएँ आपस में मिलती हैं, जो कि सतपुली कस्बे की सीमा से अदवानी व बहेड़ाखाल एवं साकिनखेत-मुंडेश्वर तक फैली हैं। मैदानी क्षेत्र कोटद्वार नगर से सतपुली- कांसखेत-पट्टियों के मध्य से गुजरता है। बीस हजार से अधिक आबादी वाले इस क्षेत्र में एक मात्र सुविधा संपर्क मार्ग पौड़ी- कांसखेत-सतपुली है, [...]
एंगलिंग यानी मछली मारने का खेल
ताल के किनारे मछली मारने वालों को देखना कई बार गहन अनुभूति देता है। पर नैनीताल जैसे शहर में अब ऐसे दृश्य दिखाई नहीं देते। जबकि मछली पकड़ना अब उच्च वर्ग के पर्यटकों के शौक में शामिल हो चुका है। गर्मियों का सीजन शुरू होने के साथ ही पर्यटक उत्तरी भारत के पर्यटन स्थलों और [...]
शराब के खिलाफ महिलायें
उत्तराखंड में शराब के खिलाफ महिलाओं की लड़ाई अनवरत जारी है। दशकों पहले दीपा देवी ने शराब की जिस दुकान को आग लगाई थी, वह अभी तक जल ही रही है। दीपा बाद में शराब के खिलाफ लड़ने वाली टिंचरी माई के नाम से मशहूर हुई। महान क्रांतिकारी श्रीदेव सुमन की माता तारा देवी से [...]
मुख्यमंत्री की घोषणायें बेअसर
कुँवर भाकुनी उत्तराखण्ड राज्य बनने के बाद सोमेश्वर की बौरारौ घाटी में पदार्पण करने वाले डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ पहले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने यहाँ स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बहु उद्देशीय शिविर में भाग लेने के अलावा एक विशाल जनसभा को संबोधित किया तथा राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए सरकारी योजनाओं का [...]


आपकी टिप्पणीयाँ