नन्दाखाट चोटी फतह कर लौटे पर्वतारोहियों की चिन्ता वाजिब है
भारतीय पर्वतारोहण संस्थान का प्रि मानसून अभियान दल 6,611 मी. ऊँची नंदा खाट चोटी फतह कर लौट आया है। विपरीत मौसम के बावजूद दल के चार सदस्य ईस्ट फेस से चोटी पर झंडा फहराने में सफल हुए। इस सफलता से सभी पर्वतारोही गद्गद हैं। 12 सदस्यीय इस दल के लीडर डॉ. अनिल गुर्टू केदारडोम व [...]
मुम्बई का हिल स्टेशन ‘माथेरान’ और नैनीताल
‘माथेरान’ यानी चोटी पर जंगल/शिखर पर वन (वुडेड हैड) मुम्बई का सबसे नजदीकी हिल स्टेशन है। अपने आप में अलग-अनूठा। छायादार घने पेड़ों से लदी-फंदी, हरी-भरी समतल सी पहाड़ी, जिसके चारों ओर, अंदर-बाहर, नीचे-ऊपर लहरदार पैदल रास्ते हैं-पैदल पथ। लगभग आठ सौ मीटर की ऊँचाई और आठ एक हजार की स्थानीय आबादी वाले माथेरान के [...]
स्वतंत्रता आन्दोलन से जुड़ा रहा भीमताल का हरेला मेला
विनीत फुलारा/धीरज पाण्डे नैनीताल के निकट भीमताल में हरेला पर्व को सौ साल पहले से भी अधिक समय से मेले के रूप में मनाया जाता है। विगत दशकों में बहुत सारे बदलाव देख चुके यहाँ के बुजुर्गों के अनुसार बाजार के अभाव में आजादी से पहले लोग व्यापार के लिये यहाँ आते थे। व्यापारी घोड़ों [...]
अपनी माटी से ताउम्र जुड़े रहे उमेशदा
प्रस्तुति : किशोर जोशी चंपावत जिला मुख्यालय के सुदूरवर्ती और विकास की दृष्टि से बेहद पिछड़े गाँव ओखलढूंगा निवासी वरिष्ठ पत्रकार उमेश जोशी का अचानक दुनियां से विदा होना मीडिया जगत ही नहीं पहाड़ के गाँवों के विकास को संघर्षरत संगठनों को भी करारा झटका है। उनके ‘न धूम्रपान न मद्यपान, बस ज्योतिष विद्या है [...]
याद रहेंगे पत्तीदास
टिहरी रियासत के प्रजामण्डल एवं आजादी के बाद उत्तर प्रदेश की अन्तरिम सरकार में विधायक रहे पत्ती दास का पिछले पखवाड़े अपने पैतृक गाँव धारी (उत्तरकाशी) में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। वे अपने पीछे पूरा-भरा परिवार छोड़ गये हैं। उनकी अस्थियाँ हरिद्वार में उनके सुपुत्र सहसपुर के विधायक राजकुमार ने विसर्जित [...]
अपना राज है….सब चलेगा !
घनशाली में नैलचामी गाड़ और भिलंगना का संगम है जिसे चव्वा कहा जाता था। यही चव्वा आसपास के गाँवों का श्मशान घाट था तो गाँवों में गाली थी कि ‘हे मात चौव्वा बुझौला थ्वै।’ लेकिन हमने इतना विकास किया है कि चौव्वा का श्मशान खुद हमें अपने पास बुला रहा है। आज चौव्वा श्मशान घाट [...]
श्रीनगर के लिये अभिशाप बन कर आई है जल विद्युत परियोजना
प्रस्तुति : गौरव नौडियाल कुछ समय पहले तक श्रीनगर से आगे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाते हुए नदी का विहंगम दृश्य एक अलग तरह का आनंद देता था। लेकिन अब इस पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ गई है और शुरू हो गया है हमारे प्राकृतिक संसाधनों को हड़पने का एक घिनौना खेल। जहाँ कभी हरियाली [...]
उत्तराखंड पुलिस दबा रही है ‘ऑनर किलिंग’ का मामला
चन्द्रावती महाविद्यालय काशीपुर में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा मीना गोला की 4 अक्टूबर 2009 को रहस्यमयी ढंग से हुई मृत्यु को लेकर पुलिस द्वारा कोई भी कार्रवाही न किये जाने से तमाम कोशिश कर चुके मीना के साथी अब देहरादून के गांधी पार्क में अनशन कर रहे हैं। मीना गोला स्वतंत्र खयालों की युवती [...]
दुआ करें कि नियम-कानूनों की अवहेलना के बावजूद बच जाये नैनीताल
10 जून को हुई इस ग्रीष्म की पहली बारिश ने नैनीताल को स्वच्छ व सुन्दर बनाए रखने के दावों को झुठला दिया। करीब दो घंटे की इस मूसलाधार बारिस से नालों, सड़कों, पैदल मार्गों का तमाम कूड़ा-कचड़ा, वैध-अवैध रूप से बने भवनों का नालों में पड़ा मलवा बहकर झील में समाने के साथ ही मालरोड [...]
लैंसडाउन ने बाबा नागार्जुन को याद किया
विख्यात जनकवि बाबा नागार्जुन के 100वें जन्मदिवस ज्येष्ठ पूर्णिमा से ‘नागार्जुन शताब्दी वर्ष’ का शुभारम्भ किया गया है। इसी कड़ी में बाबा की प्रिय प्रवास-स्थली जयहरीखाल में लैन्सडाउन पुस्तकालय समिति के तत्वावधान में लैन्सडाउन में ‘नागार्जुन स्मृति व्याख्यानमाला’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, सुप्रसिद्ध हिन्दी कवि वीरेन डंगवाल ने बाबा की [...]
आपकी टिप्पणीयाँ