(‘नैनीताल समाचार’ विगत 20 वर्षों से निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों से जुड़ा रहा है। इन वर्षों में हम बच्चों की रचनाधर्मिता के कायल हुए और उसे ‘चिणुक’ के माध्यम से पाठकों के सम्मुख लाने की एक कोशिश शुरू कर रहे हैं। बच्चों यह कॉलम आप ही का है और हमें उम्मीद हैं कि आप अपनी रचनायें भेजते रहेंगे और इसे आगे बढ़ायेंगे। – सम्पादक)
आजकल भ्रष्टाचार हर जगह सुनने को मिलता है। भ्रष्टाचार का नाम हम सब छोटे-छोटे बच्चे भी जान गये हैं। हमारे इस देश में बढ़ती महंगाई के कई गरीब लोग भूखे मरते जा रहे हैं। ये सब आजकल नेता का ही किया धरा है। इसी भ्रष्टाचार के कारण हमारे देश के महान व्यक्ति अन्ना हजारे को भी कितने कष्ट उठाने पड़े। भ्रष्टाचार से पूरे विश्वभर के लोग परेशान हैं। आज इस विश्व को अन्ना हजारे की तरह ही कई व्यक्ति चाहिये। ये सब बढ़ती महंगाई और सब बड़े व्यक्ति जो कि इस देश की जनता के पैसे लेकर उन्हें अपनी जेबों और अपने ही काम के लिये इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसके कारण इस देश में बढ़ती महंगाई से इस देश के गरीब लोग बहुत परेशान हैं। इस देश के भ्रष्टाचारी मनुष्य अपना खर्च तो निकाल ही लेते हैं पर इससे इस देश के गरीब मनुष्य खर्च नहीं निकाल पाते।
भ्रष्टाचार ही वह चीज है जिससे
बाबा रामदेव खा गये डंडा
अन्ना जैसे महापुरुष भी
इसके सामने हो गये ठंडा
स्वामी निगमानंद
नहीं बचा पाये गंगा
भ्रष्टाचार ही वह चीज है जिसने
कई नेताओं को कर दिया नंगा।
भ्रष्टाचार के जिम्मेदार इस देश के भ्रष्ट मंत्री हैं। भ्रष्टाचार को हटाने के लिये अन्ना हजारे जी ने बहुत बड़ा अनशन भी किया। अन्ना के इस अनशन को पूरे देश भर के लोगों का समर्थन दिया।
भ्रष्टाचार को मिटाना बहुत जरूरी है।
विभोर तिवारी, कक्षा 7 अ, सनवाल पब्लिक स्कूल, नैनीताल