मनीस पांडेय
मंच संस्था के माध्यम से शेक्सपीयर द्वारा लिखित नाटक ‘एज यू लाइक इट’ का मंचन युवा रंगकर्मी संजय कुमार के निर्देशन में होटल ए वन स्टूडियो थियेटर मल्लीताल में 12-13 मई 2012 को किया गया।
महत्वपूर्ण बात यह है कि नैनीताल में यह पहला ही मौका था जब किसी अंग्रेजी नाटक को नगर में प्रदर्शित किया गया। इदरीस मलिक के पर्यवेक्षण में कलाकार ज्योति बिष्ट, रोहित वर्मा, रेहान अख्तर, हिमानी वर्मा, अनिल घिल्डियाल, प्रशांत कबडवाल, अजय पवार, विनोद रावत, मनोज सिंह, रजनीश थापा एवं अनवर रजा आदि कलाकारों ने बेहतरीन अदाकारी का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया साथ ही दर्शकों की बात की जाये तो पूरे दो दिन सम्पूर्ण स्टूडियो दर्शकों की उपस्थिति से लबरेज रहा।