संसद में खेलें एक घड़ी (मथुरा में खेलें एक घड़ी की तर्ज पर)
संसद में खेलें एक घड़ी, संसद में खेलें एक घड़ी
काहे के सिर पर मुकुट विराजै, काहे के सिर पर है पगड़ी ।।
संसद में…
‘सोनिया‘ के सिर पर मुकुट विराजै, ‘मनमोहन‘ के सिर पर है पगड़ी ।। संसद में…
काहे के हाथ में त्रिशूल विराजै, काहे के हाथ है भगुवा छड़ी
‘मनोहर‘के हाथ में त्रिशूल विराजै, आडवाणी के हाथ में भगुवा छड़ी ।। संसद में…
काहे के हाथ में मजीरा सोहे, काहे के हाथ पर तालखड़ी
‘मुलायम‘ के हाथ में मजीरा सोहे, ‘लालू‘ के हाथ पर तालखड़ी ।। संसद में…
काहे के मुख में श्याम रंग सोहे, काहे के हाथ पर ‘हाथकड़ी‘
‘कलमाड़ी‘ के मुख में श्याम रंग सोहे, ‘राजा‘ के हाथ पर ‘हाथकड़ी‘ ।। संसद में…
काहे के तन रंग-रास रचो है, काहे जना के है खाट खड़ी
‘प्रणव‘ के तन रंग-रास रचो है, आम जना के है खाट खड़ी ।।
संसद में…
-चद्रंशेखर तिवारी