नैनीताल समाचारउत्तराखण्ड की समसामायिक घटनाओं को प्रमुखता से प्रकाशन करने में अग्रणी पत्र रहा है और गत चौतीस वर्षों से निरन्तर प्रयासरत है। इसके लिये आपकी जितनी सराहना की जाये कम है। अपनी चुटीली क्षणिकाओं व मंचीय अभिव्यक्ति के लिये लोकप्रिय कवि शेरदा अनपढ़ का जाना आघात दे गया। आशा है नैनीताल समाचार गिर्दा की भांति उन्हें अपने आगामी अंकों में सम्मान देगा।
शूरवीर रावत, बंजारावाला, देहरादून
नैनीताल समाचार को यहाँ कनाडा में पढ़ना सुखद लगता है। इसे पढ़ कर अपने गौं-गधेरों की याद ताजा हो जाती है। आप लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, नैनीताल समाचार को वैब में प्रकाशित कर। आप के अलावा बहुत सी वैबसाइट हैं जो उत्तराखंड की जानकारी को नैट में लाने में बहुत अच्छा काम कर रही हैं। मैं विशेषकर मेरा पहाड़, अपना उत्तराखंड, उत्तरांचल को देखता हूँ। मेरा मानना है कि जिस प्रकार आप पत्रकारिता के लिये उमेश डोभाल पुरस्कार देते हैं, उसी प्रकार आपको वैब पत्रकारिता करने वालों को भी पुरस्कार देना चाहिये। जो लोग इतनी मेहनत कर जानकारियों को नैट पर डाल रहे हैं, वे सचमुच बहुत बड़ा काम कर रहे हैं। हम प्रवासियों के लिये तो वे एक आशा की किरण की तरह हैं। आशा है मेरी बातों को ध्यान में रखते हुए अगले वर्ष से वैब पत्रकारिता के लिये भी पुरस्कार प्रदान करेंगे।
प्रेम नौटियाल, कनाडा
मुझे आज नैनीताल समाचारको नैट पर देख कर बहुत खुशी हो रही है और हम सभी के लिये ये गर्व की बात है। वैसे मैं नैनीताल समाचार द्वारा कुमाऊँ के कई स्कूल में चलाये जा रही निबंध प्रतियोगिता जीत चुका हूँ। तब भी मुझे एक साल तक नैनीताल समाचार मुफ्त में पढ़ने का मौका मिला था, जो आज भी मुझे इस पत्रिका की याद दिलाता है। महेश दा और ईश्वर दा का विशेष शुक्रिया।
भास्कर जोशी, दिल्ली
mein nainitaal samachaar ko net par padhta aa raha hoon meine ismein ek lekh bhi diya tha aatankvaad manavta ka bhakshak wo aapne prakashit bhi kiya hoga aur nainitaal samachaar web patrakarita ke liye bhi purakskar dega jaankar accha laga