पिता- सरोपसिंह रावत
ग्राम- च्वींचा, पट्टी, नांदलस्यूँ, पौड़ी गढ़वाल
माता- गोदावरी देवी
जन्म तिथि- 12 जुलाई 1953, देहान्त- 15 दिसम्बर 2009
जन्म स्थान- बिजनौर
हाई स्कूल- बिजनौर
इन्टरमीडिएट- मेसमोर इन्टर कालेज से पौड़ी से 11वीं की परीक्षा पास करने के बाद प्रताप इन्टर कालेज, टिहरी से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की
स्नातक- गणित, रसायन व भौतिक विज्ञान के साथ बिरला महाविद्यालय, श्रीनगर (गढ़वाल) से बी.एस-सी. प्रथम श्रेणी में
सेवारत-
1. इन्टर कालेज, कण्डारा, पौड़ी गढ़वाल में डेढ़ साल तक गणित-विज्ञान शिक्षक के रूप में कार्य किया।
2. भारतीय स्टेट बैंक में 1974 में स्थाई नियुक्ति। 34 वर्ष तक स्टेट बैंक पौड़ी में सेवारत। मृत्यु पूर्व भारतीय स्टेट बैंक के प्रशासनिक कार्यालय देहरादून में तैनात थे।
अभिरुचि- सन् 1969 से समकालीन हिन्दी साहित्य का अध्ययन, कविता, कहानी, नाटकों में रुचि, निरन्तर अध्ययनशील, सामाजिक मुद्दों के प्रति संवेदनशीलता।
लेखन- विभिन्न पत्र पत्रिकाओं के लिये कवितायें, लेख यात्रा वृतान्तों व सामयिक रिपोर्ताज का लेखन, लोक साहित्य समीक्षक, आरंभ में साप्ताहिक पौड़ी टाइम्स, दैनिक बिजनौर टाइम्स, जनसत्ता, नैनीताल समाचार आदि पत्रों के लिये समाचारों का प्रेषण। गढ़वाली पत्र खबर सार में संरक्षक
जुड़ाव- उमेश डोभाल स्मृति समिति एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष
ट्रेड यूनियन- भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी यूनियन के स्थानीय इकाई के सचिव व बाद में बैंक इप्लाइज एसोसियेशन दिल्ली सर्किल में 1995 में सहायक महासचिव रहे। इनमें रहते हुये कई नीतिगत माँगों को मनवाने के लिये संघर्षशील रहे। बैंक में कर्मचारियों के दमन के खिलाफ सतत् आवाज उठाते रहे।



























आपकी टिप्पणीयाँ