हमें आपका नैनीताल समाचार समय-समय पर मिलता रहता है। आपके अखबार में बहुत अच्छी व रोमांचक खबरें पढ़ने को मिलती रहती हैं। आशा करते हैं आगे भी मिलती रहेंगी।
कुँवर सिंह नेगी सम्पादक, ‘गढ़ गौरव’, कोटद्वार
नैनीताल समाचार में दन्तेवाड़ा की ‘शान्ति-न्याय यात्रा’ का तुम्हारा वृतान्त पढ़ा। अच्छा लगा कि तुमने इतना बड़ा जोखिम उठा कर धधकते छत्तीसगढ़ का आंखों देखा हाल प्रस्तुत किया।
सरकारों की जो स्थितियाँ हैं, वे सर्वविविदित हैं। यदि वक्त पर ध्यान दिया होता तो ऐसे हालात ही पैदा नहीं होते।
मुझे लगता है कि अब वक्त आ गया है कि जनता जागरूक बने और सक्रिय सहभागिता निभाये। सरकार क्या करे, क्या न करे इस पर भी उसकी महत्वपूर्ण भूमिका हो।
हिमांशु जोशी
मयूर विहार, दिल्ली

























आपकी टिप्पणीयाँ