कथा – व्यथा: सौंग – शामा
मल्लादानपुर व बिचला दानपुर क्षेत्र में बरसात से रड़ने-बगने की दिक्कतों के साथ ही तमाम सड़कें बाधित हैं। क्षेत्रवासी स्वास्थ्य चिकित्सा, बिजली, पानी आदि की समस्याओं से त्रस्त हैं लेकिन यहाँ की सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय मीडिया भी इन दूरस्थ व पिछड़े इलाकों की सुध नहीं लेता। रिखाड़ी, हड़कोट, धुरकोट, मुनार, सूपी, [...]
अब भुखमरी से भी मौतें!
राज्य गठन के बाद उत्तराखण्ड के आर्थिक विकास में तेजी आई है। राज्य के सम्बन्ध घरेलू उत्पाद में हो रही वृद्धि से इसकी पुष्टि होती है। 1999-2000 में उत्तराखण्ड का सकल घरेलू उत्पाद 12,786.3 करोड़ के लगभग था, जिसके 2009-2010 में 46,899.11 करोड़ तक पहुँच जाने की सम्भावना है। इसी अनुपात में राज्य के प्रति [...]
कब बनेगा चौरास का पुल ?
श्रीनगर-चौरास पुल का निर्माण जिस गति से चल रहा है, उससे लगता है कि अलकनन्दा नदी पर जी.वी.के. कम्पनी द्वारा बनाया जा रहा 330 मेगावाट क्षमता का बाँध बन कर तैयार भी हो जायेगा और पुल का निर्माण यों ही अटका रहेगा। पुल निर्माण की इस कछुआ गति का खामियाजा चौरास क्षेत्र की जनता के [...]
इतराने लायक क्या है खंडूरी सरकार के एक साल के कार्यकाल में ?
8 मार्च को उत्तराखंड की दूसरी निर्वाचित सरकार ने अपने कार्यकाल का पहला साल पूरा किया। सत्ता पर काबिज भाजपा ने इस दिन को राज्यव्यापी समारोहों के माध्यम से मनाया है। परन्तु क्या राज्य में ऐसा कुछ हुआ है, जिससे जनता इन समारोहों से हार्दिक रूप से जुड़ सकी हो ? सच तो यह है [...]
मक्कू मठ: इतिहास से विकास तक का सफर
घने देवदार, बाँज, बुरांश, थुनेर के वृक्षों के बीच अत्यंत शोभनीय मक्कू मठ का इतिहास प्रथम शताब्दी पूर्व माना जाता है। मार्कण्डेय ऋषि की तपस्थली कहा जाने वाला यह क्षेत्र देवासुर संग्राम और आर्य व अनार्य जातियों की संघर्ष गाथायें अपने में समेटे हुए है। प्राचीन आदिवासी मौर जातियाँ ग्रीष्म काल में अपने पशुओं के [...]
शादी की संस्कृति और विकास की विसंगतियाँ
लम्बे समय के बाद नैनीताल समाचार और राजहंस प्रेस में एक साथ दो दिन के लिये ताला लगा होगा। मौका था हमारे सहकर्मी सुनील रौतेला की शादी का। हालाँकि अंतिम समय तक भी यह असमंजस बना रहा कि किस तरह उसके गाँव रौतेलाजाख जाया जाये। अन्ततः मैं, देउपा जी, खिमदा और अन्वित संपादक जी के [...]
अमर रहे गणतंत्र हमारा
‘अमर रहे गणतंत्र हमारा’ ……. ..26 जनवरी का नाम आते ही मन में यह भाव उठ ही जाता है। कई तरह के संकल्प-विकल्प मचलने लगते हैं। अपनी तमाम विसंगतियों के साथ सत्तावन साल से हम यह सपना रोज ही देखते हैं कि कब तंत्र पर गण का राज्य होगा और हम थोड़े चैन से जी [...]
क्या सचमुच इतना पैसा खर्च कर दिया गया है नैनीताल पर ?
लोक निर्माण विभाग द्वारा ‘नैनीताल समाचार’ को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत दी गई सूचना से पता चलता है कि वित्तीय वर्ष सन् 2006-07 में नैनीताल नगर में ईस्ट लैगन मार्ग, ओसले मार्ग, साउथ माल के रखरखाव, पैरापिट मरम्मत, रेलिंग मरम्मत, पेंट, चौराहे का सुधार, पुलिया विस्तार व अरोमा होटल से काशीपुर हाउस जंक्शन [...]
नदी को सुरंग से ले जाने का खतरा महसूस कर रहे हैं दानपुर के लोग
18 नवम्बर से कपकोट तहसील के सौंग क्षेत्र के मुनार सलिंग तथा लोहारखेत के ग्रामीणों द्वारा उत्तर भारत हाइड्रो पावर कार्पोरेशन द्वारा मुनार से सलिंग लघु विद्युत परियोजना के खिलाफ चलाया जा रहा आंदोलन भीषण ठंड के बावजूद जारी है। इस आंदोलन को पेठी, चौड़ा, गासी, रिखाड़ी व हरकोट के ग्रामीणों का भी समर्थन मिला [...]
थैंग गाँव में असंतोष है
चमोली जिले के जोशीमठ सीमान्त ब्लॉक मुख्यालय से 25 किमी. की दूरी पर बसा है थैंग गाँव। मोटर मार्ग मारवाड़ी से 12 किमी. पैदल दूरी पर है। इस क्षेत्र की जनता ने 13 अक्टूबर 2007 से 14 दिनों तक क्षेत्रीय विकास की माँग को लेकर क्रमिक धरना प्रदर्शन किया, लेकिन शासन-प्रशासन ने कोई सुध नहीं [...]
आपकी टिप्पणीयाँ