अब तो पानी के बारे में सोचना ही पड़ेगा
उत्तराखंड में इस साल अब तक पानी की स्थिति बहुत विकट रही है। जाड़ों में बहुत कम हिमपात होने के कारण सन् 2009 की गर्मियों में बर्फ पिघलने से मिलने वाले पानी की बहुत कमी रही। हिमनद से बनने वाली भागीरथी और अलकनन्दा जैसी नदियों में गर्मियों में पानी का औसत प्रवाह लगभग 50 प्रतिशत [...]
अब ठोस एक्शन प्लान पर हो नदी बचाओ अभियान
विगत डेढ़ वर्ष से उत्तराखंड में नदियों को बचाये जाने की जन जागरूकता के लिये एक अच्छा कार्यक्रम लगभग स्वैच्छिक स्तर पर ‘नदी बचाओ अभियान’ के नाम से संचालित हो रहा है। इस अभियान के दूरगामी परिणाम कितने सफल होंगे यह कहना तो फिलहाल नामुमकिन है, परंतु जहाँ एक ओर पहाड़ के जागरूक व्यक्ति व [...]
अब ग्रामीण नहीं रहेंगे, क्योंकि पनबिजली योजनायें आ रही हैं!
चाँई गाँव में भूमि धँसने से मकानों का टूटना एकदम नई बात नहीं है। उसके नीचे से अलकनंदा का पानी लाने की सुरंग बनाने से इस गाँव की भूमि लगभग पाँच सालों से धँसती जा रही है। अब उसने इतना भयंकर रूप ले लिया है कि वहाँ के निवासियों का जीवन बचाने शासन उन्हें अस्थायी [...]
अभी तो खड़िया से आँखें चौधियायी हैं
प्रस्तुति : पंकज कुमार कांडपाल काण्डा पड़ाव एक छोटी सी बाजार है, जहाँ पर राशन-पानी से लेकर बर्तन, सब्जियाँ, टी.वी. सेट, कैमरा, फोटो स्टूडियो, दवाइयाँ इत्यादि उपलब्ध हो जाती हैं। इस क्षेत्र के कई गाँवों में से एक गांव है ‘बजीना’। काण्डा पड़ाव से इस गाँव के आधे रास्ते तक मोटर सड़क पहुँच चुकी है। [...]
यह तो नजरिया बदलने की शुरूआत है
नैनीताल स्वच्छता दिवस: 18 सितम्बर 2007 ‘‘ऐसी की तैसी हो गई, स्वच्छता दिवस की!’’ हमारे दोस्त ने झल्लाते हुए कहा। उनका गुस्सा वाजिब था। कई हफ्तों की मेहनत उन्होंने भी की थी, नैनीताल नगर को साफ-सुथरा बनाने के लिये। ऑक्सीकरण किये जाने के परिणामस्वरूप झील में बी-कार्प मछलियों के लगातार मरने से फैल रही दुर्गन्ध [...]
केदारघाटी में घुस आये शराब के तस्कर
आबकारी विभाग से सरकार को राजस्व के रूप में जितना पैसा मिलता है, उतना शायद ही कहीं और से मिलता हो। मगर जहाँ एक ओर शराब की बोतलों पर कीमत चस्पाँ कर लोग कुछ राहत ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर तयशुदा रेट से अधिक कीमत वसूल कर शराब के कारोबारी अधिक पैसा बटोर रहे [...]
एक ओर तबाही है तो एक ओर माफिया की ताकत
विगत दिनों गढ़वाल जनपद के कई इलाकों में बरसात से भारी तबाही हुई। यमकेश्वर ब्लॉक के कस्याड़ा में बादल फटने से 6 लोगों की जानें गयीं और कई लोग घायल हुए। दर्जनों परिवारों के ऊपर से छत का साया उठ गया। घायलों के उपचारार्थ कोटद्वार से डॉक्टरों का दल दुगड्डा-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने से [...]
आपकी टिप्पणीयाँ