landslide
थैंग गाँव के लिए रास्ते की मांग पर मार-पीट
लेखक : हरीश चन्द्र चंदोला ::अंक: 09 || 15 दिसंबर से 31 दिसंबर 2007:: वर्ष :: 31:
श्री बदरीनाथ मंदिर के कपाट नवंबर 16 को शीतकाल के (छः माह) लिये बंद हो रहे थे. मंदिर से 40 किलोमीटर नीचे, ‘थैंग’ के लगभग 200 ग्रामीणों ने अपने यहाँ सडक, स्वास्थ्य और स्कूल की सुविधाएं न होने और उनको पाने के लिए आंदोलन करने मंदिर जानेवाले राजमार्ग 58 पर धरना देकर उसे रोका था. [...]
चाँई जैसे हालात हैं कफनौल के
लेखक : प्रेम पंचोली ::अंक: 08 || 01 दिसंबर से 14 दिसंबर 2007:: वर्ष :: 31:
एक और गाँव भूधँसाव की जद में जिला उत्तरकाशी के विकास खंड नौगाँव क्षेत्र स्थित कफनौल गाँव में विगत सितम्बर में हुआ भारी भूधँसाव 13 परिवारों के लिये खतरा बना हुआ है। सूचना दिये जाने पर भी पटवारी ने इस घटना पर कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई तो जिला प्रशासन ने पटवारी को जाँच के लिये [...]
चाँईं गाँव की घटना तो खतरे की घंटी है
लेखक : प्रदीप तिवारी ::अंक: 06 || 01 नवंबर से 14 नवंबर 2007:: वर्ष :: 31:
जोशीमठ विकासखंड स्थित करीब 125 परिवारों वाले चाँई गाँव में हो रहे भू-धँसाव से 400 मेगावाट क्षमता की विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना पर फिर सवाल उठने लगे हैं। उत्तराखंड सरकार ने वाडिया हिमालयन भूगर्भ संस्थान के वैज्ञानिकों के अलावा भारतीय भूगर्भ संस्थान (जी.एस.आई.) और आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र के विशेषज्ञों को चाँईं गाँव में [...]
विस्थापन के बगैर कोई भविष्य नहीं है पाला के ग्रामीणों का
लेखक : नैनीताल समाचार ::अंक: 04 || 01 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2007:: वर्ष :: 31:
प्रस्तुति : हिमला भागीरथी नदी घाटी के जलग्रहण क्षेत्र में निर्माणाधीन लोहारी नागपाला तथा पाला मनेरी परियोजना की सबसे अधिक मार पाला गाँव को झेलनी पड़ रही है। गाँव के बुराड़ी व गोलाणी तोक तथा इसके चारों ओर लगभग 150 स्थानों पर छोटे-बड़े भूस्खलन प्रारम्भ हो गये हैं। दर्जनों घरों तथा प्राइमरी स्कूल में दरारें [...]
फिर अतिवृष्टि से घायल हुआ पहाड़
लेखक : महेश जोशी ::अंक: 04 || 01 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2007:: वर्ष :: 31:
सितम्बर आखिर में हुई अतिवृष्टि ने एक बार फिर उत्तराखंड के जनजीवन को झकझोर दिया। एक पर्यटक सहित चार लोगों की मौत हो गयी। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन व गाड़-गधेरों के उफान में आ जाने से कृषि भूमि की तबाही व घरों को नुकसान पहुँचाने के साथ ही जगह-जगह सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से हजारों [...]
आपकी टिप्पणीयाँ