पिथौरागढ़ में बैठकी होली की परम्परा
विद्यालय जाते जीप में स्टाफ के बीच रोज किसी न किसी विषय पर कोई न कोई चर्चा शुरू हो ही जाती है। विद्यालय की पढ़ाई-लिखाई, प्रबंधन से लेकर देश-दुनिया की राजनीति, समाज, संस्कृति चर्चा के विषय बन जाते हैं। आज की चर्चा कुमाउनी होली को लेकर चल पड़ी। हमारे एक शिक्षक साथी गिरजा शंकर जोशी [...]
पुरुषों के कुकृत्य में महिला भागीदारी से उठते सवाल
प्रस्तुति : चैन सिंह रावत उत्तराखंड राज्य की परिकल्पनाओं में नशामुक्त राज्य एक महत्वपूर्ण मुद्दा था। लेकिन नशे को लेकर संवेदनशील रहे हमारे समाज में आज पेयजल के सापेक्ष शराब की सुलभता ने हमारी सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक संरचना को बुरी तरह से प्रभावित किया है। शराब के बढ़ते दुष्परिणामों से समाज को बचाने [...]
अल्मोड़ा…लाजवाब !
लाजवाब शहर है अल्मोड़ा! इसमें कोई दो राय नहीं। आप कितनी ही गहराई से इसे जानते हों, लेकिन हर बार इसे देख कर चमत्कृत हो सकते हैं। अरे, तो यह भी इसका एक चेहरा है ? राजनीतिक या सामाजिक रूप से यहाँ कुछ विशेष न भी घट रहा हो, लेकिन यहाँ की अद्भुत प्रतिभायें कुछ [...]
आबकारी विभाग गंगोलीहाट में क्यों बिकवाना चाहता है शराब ?
सरकार को मिलने वाले राजस्व की दुहाई दे-दे कर आबकारी विभाग गंगोलीहाट में शराब की दुकान खोलने को लेकर निरन्तर प्रयासरत है। विभाग के ये प्रयास तब से ही जारी हैं, जब से गंगोलीहाट में महिलाओं के नेतृत्व में 2006 में चले बड़े आंदोलन ने यहाँ शराब की दुकान को बन्द करवा दिया था। विभाग [...]
शराब माफिया व प्रशासन के खिलाफ उग्र आन्दोलन की तैयारी
जनता द्वारा बसौली से शराब की दुकानें हटाने की मुहिम में सफल होने से बौखलाये शराब माफिया ने पुलिस-प्रशासन व आबकारी विभाग की सह पर क्षेत्र में अवैध शराब बिकवानी शुरू कर दी है और ‘शराब विरोधी संषर्ष समिति’ से जुड़े कार्यकर्ताओं को परेशान करना शुरू कर दिया है। शराब विक्रेता ने अवैध शराब बेचने [...]
चलो, पता तो करें, हम कहाँ जा रहे हैं
प्रस्तुति : गजेन्द्र नौटियाल उत्तराखंड में विकास दर 9 फीसदी से ज्यादा हो गई है और राज्य के जंगल विश्व की 11 फीसदी से ज्यादा कार्बन उत्सर्जन को सोखने में सक्षम हैं। ये दो बातें हैं जिस पर हमारे प्रदेश के मुखिया और नौकरशाह खूब इतरा रहे हैं। दोनों का यहाँ की जनता से कोई [...]
महिलाओं ने फिर से शराब पर हल्ला बोला
चमोली जिले के गैरसैंण व कर्णप्रयाग तहसील की तल्ला व मल्ला चाँदपुर पट्टियों में महिलाओं ने शराब विरोधी आन्दोलन प्रारम्भ किया है। वर्षों से शराब और उससे जनित आपदाओं-दुर्घटना, बीमारी, सामाजिक पारिवारिक कलह और आर्थिक दिवालियेपन को झेलतीं महिलाओं के लिए प्रसिद्ध धाम श्री आदिबदरी, विश्व प्रसिद्ध नन्दाराजजात की उद्गम स्थली नौटी और चण्डिका सिद्धपीठ [...]
मरियोला को पिथौरागढ़ की सच्चाई समझ में आ गई है
मरियोला गाँव जाने की जिद करती है। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी अमरेन्द्र सिन्हा का भी आग्रह है कि उसे सोर की हाट के अवशेष दिखाये जायें। वह इटली के फ्लोरेंस विश्वविद्यालय में हिन्दी भाषा की प्रोफेसर है। भारत में आयोजित होने वाले हिन्दी सम्मेलनों में सम्मिलित होते समय देश की संस्कृति और विकास को नजदीक से [...]
आपकी टिप्पणीयाँ