प्रस्तुति : इन्द्रा बिष्ट
अल्मोड़ा से प्रकाशित बच्चों की पत्रिका ‘बाल प्रहरी’ व ‘भारत ज्ञान-विज्ञान समिति’ द्वारा प्रथम बार खटीमा क्षेत्र में 14 से 18 फरवरी 2010 तक पाँच दिवसीय ‘बच्चों की लेखन कार्यशाला’ का आयोजन शिक्षा भारती इंटर कॉलेज में किया गया। बच्चों ने एक छोटी सी प्रतियोगिता में प्रतिभागिता की जिसमें एक ही शब्द को दो मिनट में सर्वाधिक बार लिखने व एक अक्षर से शुरू होने वाले विभिन्न शब्दों को लिखने को कहा गया। अन्त में बच्चों को अच्छा कार्य करने के लिये पुरस्कृत किया गया। तत्पश्चात् बच्चों को अपनी पुस्तक की कविता सुनाने, उसके बाद कविता को लिखने व बोलने की तकनीक सिखाई गई और अलग-अलग शब्द देकर उनके संयोजन से
कविता को लिखना सिखाया गया। उन्हें कहानी, निबंध व चित्रकला में प्रशिक्षित कर पुरस्कृत भी किया गया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें बाल प्रहरी की ओर से ज्ञानवर्द्धक पुस्तकें दी गई।
बच्चों को पुस्तकीय व रचनात्मक ज्ञान देने के साथ विभिन्न खेल गतिविधियों द्वारा उनका मनोरंजन करवाने के साथ ही उन्हें सामाजिक जागरूकता व एकता को भी बढ़ाने का कार्य किया गया। जहाँ एक ओर विभिन्न विद्यालयों से आये बच्चों को एक साथ बैठाकर नाश्ता व भोजन करवा उनमें समन्वय स्थापित किया गया।
78 बच्चों को ‘गौरा देवी’ व ‘जसुली सौक्याणी’ नामक दो समूहों में विभाजित कर ‘बाल संगठन जरूरी है’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया। कार्यशाला के अन्य दिनों में बच्चों ने रेडियो, टेलीविजन व अखबार में लिखने की कला को समझा। जिसके तहत बच्चों ने प्रतिदिन स्वयं द्वारा ‘दैनिक अखबार’ भी तैयार किये। इसके साथ उन्होंने अपनी हस्तलिखित पुस्तक तैयार की। जिसमें संपादकीय व मुख पृष्ठ आदि महत्वपूर्ण कार्यों को भी उन्होंने तैयार किया।
























आपकी टिप्पणीयाँ